Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशातिर गौतस्कर नौशाद का मकान, गाड़ी सहित 75 लाख की सम्पत्ति कुर्क

शातिर गौतस्कर नौशाद का मकान, गाड़ी सहित 75 लाख की सम्पत्ति कुर्क

सुलतानपुर(हि.स.)। थाना बल्दीराय क्षेत्र के शातिर गौतस्कर का मकान, गाड़ी सहित 75 लाख की सम्पत्ति को बुधवार कुर्क कर दी गयी है। आरोपित के खिलाफ गौ तस्करी सहित आधे दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थाना बल्दीराय क्षेत्र के शातिर गौतस्कर अपराधी नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम इसौली के विरुद्ध उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की गयी। आरोपित द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति 65 लाख का आलीशान पक्का मकान एवं एक वाहन महिन्द्रा पिकअप कीमत करीब 10 लाख रुपये समेत कुल 75 लाख रुपये कीमत को कुर्क किया गया है।

उप जिला मजिस्ट्रेट बल्दीराय व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के दिशा निर्देशन पर बल्दीराय, चौकी प्रभारी पारा बाजार, चौकी प्रभारी वल्लीपुर तथा थाना स्थानीय के पुलिस बल एवं पीएसी बल की मौजूदगी में संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान मुनादी कराकर आदेश का प्रभावी पालन किया गया। गांव वालों से अपील की गई कि अपराध से दूर रहे तथा अवैध तरीके से संपत्ति को अर्जित ना करें ।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular