Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाशाइनिंग गोंडा अभियान ने दे दिया शहर को नया लुक, दिखने लगा...

शाइनिंग गोंडा अभियान ने दे दिया शहर को नया लुक, दिखने लगा महानगर सरीखा


गोण्डा। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत गोंडा का लुक बदलने की कवायद रंग ला रही है। शाइनिंग गोंडा के रुप में चले अभियान के तहत शहर की विभिन्न दीवारों पर खूबसूरत आकृतियां नगर को नया लुक दे रहीं हैं। लोग कहने लगे हैं शहर अब महानगर जैसा दिखने लगा है।
नगर मजिस्ट्रेट अप्रित गुप्ता ने यहां कार्यभार संभालने के बाद से ही शहर को हर तरफ से संजाने और संवारने के लिए अभियान चला रखा है। यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के कभी ई-रिक्शा से निकल पड़ते हैं तो कभी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पैदल। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद को उन्होंने शाइनिंग गोंडा को लेकर बदलाव के निर्देश दिए। जिसके चलते अब नगर क्षेत्र के कई इलाकों में दिवारों पर रंगबिरंगी आकृतियों ने लोगों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं इन आकृतियों के जरिए गोंडा ही नहीं भारतीय संस्कृति और सभ्यता को भी विभिन्न चित्रों के माध्यम से उकेरा गया है। प्रयागराज और अयोध्या की तर्ज पर चित्रकारों द्वारा इन आकृतियों को नगर क्षेत्र में चाहरदीवारी, भवनों आदि पर सुंदर ढंग से उकेरा है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि शाइनिंग गोंडा के तहत विख्यात कलाकारों की मदद ली गई है। उन्होंने बताया कि सुंदर शहर होने से लोगों में सकारात्मक प्रभाव और ऊर्जा का संचार

होगा।

शाइनिंग गोंडा अभियान ने दे दिया शहर को नया लुक, दिखने लगा महानगर सरीखा

RELATED ARTICLES

Most Popular