Sunday, April 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशांति वार्ता विफल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

शांति वार्ता विफल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

न्यूयार्क, 2 मार्च (हि.स.)। रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता का पहला चरण विफल होने के बाद आज मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की क़ीमतों में उछाल आ गया हैं। आज कच्चे तेल में 3.6 डालर प्रति बैरल की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी के साथ अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की क़ीमतें 104 डालर प्रति बैरल हो गई है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक सौ डालर प्रति बैरल से ऊपर तेरह वर्ष (2008) के बाद दर्ज की गई हैं।

ललित

RELATED ARTICLES

Most Popular