Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशांति नगर मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

शांति नगर मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

गाजियाबाद (हि.स. )।शांति नगर मामले में जिला प्रशासन ने एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है । यह समिति शांति समिति की भूमि पर की गयी रजिस्ट्री, बैनामे व पावर ऑफ़ अटॉर्नी की समीक्षा करेगी ।समिति को अपनी रिपोर्ट तैयार कर एक महीने के भीतर सौंपनी होंगी ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके । नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया किइस समिति में अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदर व एक सब रजिस्ट्रार को रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति शांति नगर को जिस भूमि पर भवन निर्माण किया गया है उसकी रजिस्ट्री, बैनामे व पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी की विस्तृत जांच करेगी । साथ ही यह भी जांच करेगी कि किस व्यक्ति ने रजिस्ट्री की है किस जमीन की रजिस्ट्री की है ओर संबंधित व्यक्ति की बैक ग्राउंड क्या है । उसके पास वर्तमान में कितनी जमीन अपनी या दादालाई है । इसके बाद जिस भी व्यक्ति के भूमि मिलेगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की संस्तुति जिला प्रशासन से की जाएगी । उन्होंने बताया कि राजनितिक प्रशिक्षण के लिए संबंधित कार्यदाई संस्था को 52 हजार मीटर भूमि पूरी हो चुकी है । 

RELATED ARTICLES

Most Popular