लखनऊ (हि.स.)। कृषि कानून विरोधी आंदोलन में शहीद किसान परिवार के किसी सदस्य को लोकदल विधानसभा चुनाव लड़ाएगा। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को कहा कि लोकदल किसानों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। इसलिए उम्मीदवारों की सूची में शहीद किसानों के परिवार के सदस्यों को टिकट देने का काम भी करेगी। इससे प्रदेश में नई राजनीति की शुरूआत होगी।
सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हो या बसपा हो या सपा, सभी ने सानों,महिला,जनता, बेरोजगारों और युवा, को ठगा है। जनता को जाति और धर्म को लड़ाने वाली पार्टियों से दूर रहने की जरूरत है। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि हमारे दल की विचारधारा हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों को साथ लेकर चलने की है।
बृजनन्दन
