Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशहीद कांस्टेबल की पत्नी को पुलिसकर्मियों ने वेतन से दिए 28.75 लाख

शहीद कांस्टेबल की पत्नी को पुलिसकर्मियों ने वेतन से दिए 28.75 लाख

कुशीनगर (हि. स.)। कुशीनगर के थाना तरयासुजान पर नियुक्त हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव की कर्तव्य पालन के दौरान घटित दुर्घटना में कुछ दिनों पूर्व मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की पहल पर मृतक के आश्रितों की सहायता के लिए जनपद के सभी पुलिसकर्मियों ने एक दिन का वेतन 2875331 (अठ्ठाइस लाख पचहत्तर हजार तीन सौ एकत्तीस) रुपये एकत्रित किया था।

सोमवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक ने मृत हेड कांस्टेबल की पत्नी को उक्त धनराशि का चेक प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद कुशीनगर के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से अपने एक दिवस का वेतन देते हुए कुल 2875331/- रुपये का सहयोग किया गया है। यह धनराशि प्रदान कर दी गई है। आश्रितों को भविष्य में किसी भी प्रकार के आवश्यकता के सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular