Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने उनके आदर्शो...

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया

वाराणसी (हि.स.)। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की 115वीं जयंती पर बुधवार को युवाओं के साथ विविध संगठनों ने उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई। युवाओं ने शहीदेआजम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शो को नमन किया।

इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में सरदार भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। मोर्चा के अनूप जायसवाल ने सरदार भगत सिंह के जीवन संघर्ष के साथ उनके विचार और सर्वोच्च बलिदान के बारे में बताया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह और उनके साथियों अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु आदि की कुर्बानी की वजह से ही हम आजाद हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular