Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरशहीदुन निशा की चाकुओं से गोदकर, निर्मम हत्या

शहीदुन निशा की चाकुओं से गोदकर, निर्मम हत्या

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता उतरौला बलरामपुर । थाना कोतवाली उतरौला के ग्राम, बिरदा बनिया भारी में बुधवार को, 35 वर्षीय महिला शहीदुन निशा की चाकुओं से गोदकर, निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर कोतवाली उतरौला की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका शहीदुन निशा अपने बच्चों के साथ, अपने ससुराल में रह रही थी। पति परदेश में है। बुधवार सुबह उसके मौत की खबर मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका की मां मरियम बानो ने लिखित तहरीर देकर, आरोप लगाया है कि, उसकी बेटी के ससुर मोहम्मद समी ने, उनकी बेटी की हत्या की है। मृतका का पति नूर अली दूसरी शादी कर चुका है। और वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ अन्य प्रदेश में रहता है। आरोप है कि दूसरी शादी के बाद नूर अली अपनी पहली पत्नी, मृतक शहीदुन निशा को, बच्चों की परवरिश व घर खर्च के लिए रूपए पैसे नहीं देता था। जिसको लेकर शहीदुन निशा, पति नूर अली और ससुराल वालों के बीच विवाद होते रहते थे। मृतका शहीदून निशा के परिजनों की माने तो, इस विवाद के निपटारा के लिए, सुलह समझौता से यह तय हुआ था कि, नूर अली, हर माह भरण पोषण हेतु शहीदून निशा को 8500 रुपए देना होगा। लेकिन वह यह भी नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर अक्सर ससुराल वालों से झगड़ा हुआ करता था।
हालांकि, ससुराल वालों के झगड़े के बाद भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि आरोपी ससुर मोहम्मद समी हत्या के बाद से ही फरार है। 
मृतका की मां मरियम बानो ने पुलिस में लिखित तहरीर देकर, आरोप लगाया है कि, ससुर समी ने उनकी बेटी शहीदुन निशा की हत्या की है। घटना की जानकारी होते ही ए एसपी नम्रता श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।  मृतका शहीदुन निशा की उम्र लगभग 35 वर्ष थी, और उसकी शादी 15 साल पहले कोतवाली उतरौला के ग्राम बिरदा बनिया भारी में हुई थी। मृतका का पति नूर अली गुजरात में दूसरी शादी कर चुका है, जिसके चलते अक्सर पैसे को लेकर विवाद होते रहते थे। तहरीर के आधार पर हत्या के आरोपी ससुर, मोहम्मद समी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस मौके पर तैनात है।

RELATED ARTICLES

Most Popular