– महज 19 वर्ष की आयु में देश के लिए प्राणोत्सर्ग किया था
वाराणसी (हि.स.)। देश के वीर सपूत हेमू कालानी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को युवाओं ने उन्हें याद किया। मैदागिन स्थित मालवीय मार्केट के पास सिन्धु विकास समिति के बैनर तले जुटे युवाओं ने शहीद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
समिति के अध्यक्ष चंदन रूपानी, ओम, डोडवानी, जीवन लखवानी ने कहा कि सिंधी सपूत ने आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान दिया था। सिंध प्रांत से अंग्रेजी सेनी की गोला बारूद लेकर आ रही ट्रेन को उलटने का प्रयास किया था। महज 19 साल की उम्र में देशभक्ति के जज्बे से भरे हेमू को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर आज के ही दिन 21 जनवरी को फांदी दे दी थी।
वक्ताओं ने कहा कि जब हेमू मात्र सात वर्ष के थे, तभी तिरंगा लेकर अंग्रेजों की बस्ती में चले जाते थे और अपने मित्रों के साथ निर्भीक होकर सभाएं करते थे। वह पढ़ाई-लिखाई में अच्छे होने के अलावा अच्छे तैराक तथा धावक भी थे। वक्ताओं ने कहा कि शहीद हेमू कालाणी का प्राणोत्सर्ग सदैव देश याद रखेगा।
श्रीधर
