Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाशहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी...

शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी

‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ की खबर के बाद चेते प्रशासन ने की कार्रवाई

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ द्वारा डग्गामार वाहनों तथा बस स्टेशन पर लगने वाले भयंकर जाम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर न केवल रोडवेज बस स्टैण्ड से एक किमी की परिधि के अंदर कोई भी प्राइवेट बस न खड़ी किए जाने का निर्देश दिया है, बल्कि रोडवेज बसों का भी शहर में रूट डायवर्ट करने का निर्देश जारी किया है। इस आदेश के अनुपालन में शुक्रवार की शाम को बस स्टेशन पर पहुंचे अधिकारियों ने अवैध रूप से सवारी भरते समय दो बसों को सीज कर दिया है।

यह भी पढें : इस बहुचर्चित IAS ने दुबारा इस धर्म के अनुसार किया शादी

नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित संयुक्त चेकिंग टीम ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए दो बसों को परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा रोडवेज बस स्टैण्ड के पास सवारी भरते पाए जाने पर सीज कर दिया गया। साथ ही एआटीओ, यातायात निरीक्षक, बस स्टेशन व गुरुनानक चौक चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि बस स्टैण्ड के आसपास से प्राइवेट वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। उन्हांने बताया कि भयंकर जाम से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसों के आवागमन का मार्ग परिवर्तन की भी व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की जिम्मेदारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की होगी।

यह भी पढें : तीन DM समेत नौ IAS अफसरों के तबादले

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि संशोधित व्यवस्था के अनुसार, अयोध्या एवं बलरामपुर मार्ग पर जाने वाली रोडवेज बसें मिश्रौलिया पुलिस चौकी से बड़गांव होते हुए अपने गन्तब्य की तरफ जाएंगी तथा लखनऊ मार्ग की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें भी मिश्रौलिया पुलिस चौकी से डीजल डिपो के पीछे से होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचकर लखनऊ मार्ग पर प्रस्थान करेंगी। इस कार्रवाई के दौरान एआरटीओ सुश्री बबीता वर्मा, यात्री माल कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन पांडेय तथा यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बताते चलें कि पिछले माह ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ ने ‘एआटीओ व पुलिस को नहीं है मुख्य सचिव के आदेश की परवाह’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। यह खबर छपते ही नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने खबर का संज्ञान लेते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु आगामी 21 अप्रैल 2022 को अपने कार्यालय में सम्बंधित विभागों की बैठक बुलाई थी। बैठक में विचार विमर्श के उपरान्त लिए गए निर्णय के अनुसार व्यापक जनहित को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी

यह भी पढें :  इस IAS अधिकारी ने जताई अपनी हत्या की आशंका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular