Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशहर में अवैध निर्माण करने से नहीं चूक रहे व्यवसायी, एलडीए कर...

शहर में अवैध निर्माण करने से नहीं चूक रहे व्यवसायी, एलडीए कर रहा कार्रवाई

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ शहर में व्यवसायी लाभ कमाने के उद्देश्य से चोरी छुपे अवैध रुप से बिल्डिंग बनाते जा रहे हैं। जिसकी सूचना मिलने पर एलडीए के अभियंताओं के स्तर पर कार्रवाई भी की जा रही है। एलडीए ने बीते 72 घंटों में कानपुर रोड पर दो, निशातगंज में एक और जानकीपुरम में दो अवैध निर्माणों को सील किया है।

जानकीपुरम क्षेत्र में नहर रोड पर अमरीश चौधरी, सरोज देवी व अन्य ने अवैध रुप से बिल्डिंग बनायी थी और जिसके बाद एलडीए ने नोटिस दी। नोटिस मिलने के बाद अमरीश चौधरी ने एलडीए में दौड़ तो लगायी लेकिन तभी तक उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी हो गयी। उस क्षेत्र की एलडीए टीम ने अवैध रुप से बनी बिल्डिंग को सील कर दिया। इसी तरह जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर सात में एक जमीन पर अवैध रुप से निर्माण कार्य कराया गया, जिसे भी एलडीए ने सील कर कार्रवाई की।

निशातगंज क्षेत्र में न्यू हैदराबाद कालोनी में एलडीए ने उस समय कार्रवाई की, जब एलडीए के अधिकारियों को सूचना मिली कि प्रदीप मिश्रा व समीर मिश्रा ने बिना नक्शा पास कराये ही अवैध रुप से निर्माण करा दिया है। इस सूचना के आधार पर जांच करने पर मौके पर अवैध निर्माण पाया गया, तभी अवर अभियंता शिव कुंवर ने सील की कार्रवाई पूरी करायी।

एलडीए के अवैध निर्माणों की कार्रवाई का क्रम बीते एक माह में तीस से ज्यादा अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध नोटिस व सील की कार्रवाई की गयी है। अवर अभियंता स्तर से लेकर एलडीए के सचिव स्तर के अधिकारी भी अवैध रुप से किसी निर्माण कार्य को रोकने के लिए दिनरात दौड़ लगा रहे हैं। बीते दिनों चौक क्षेत्र में एक अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान एलडीए के उपाध्यक्ष डा.इन्द्रमणि त्रिपाठी भी पहुंचें थे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular