Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशहरी क्षेत्रों में सर्वे कराकर बिजली केबल अंडरग्राउंड किए जाएं : वीके...

शहरी क्षेत्रों में सर्वे कराकर बिजली केबल अंडरग्राउंड किए जाएं : वीके सिंह

गाजियाबाद (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल डॉ. वीके सिंह शुक्रवार को कहा कि शहरी क्षेत्रों में सर्वे कराकर बिजली केबल अंडरग्राउंड किया जाए।

वीके सिंह ने डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक की अध्यक्ष की। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस बैठक में स्वीकृत रीकैप्ड डिस्ट्रब्यूशन रिफॉर्म स्कीम की समीक्षा की गई। वीके सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई मुद्दों पर निर्देशित किया। उन्हें संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में सर्वे कराकर बिजली केबल अंडरग्राउंड होने चाहिए। जो विभाग, बिजली विभाग में आय स्रोत एवं अन्य कार्यों में सहायक बने उनसे मदद लें। बिजली के पोल्स की दूरियां कम की जाएं। जहां ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाना है या चेक करने हैं वहां जांच करें। जनता के प्रति अपना व्यवहार बेहद अच्छा रखें, अपने सिस्टम में सकारात्मक बदलाव करें। सभी योजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं और उनके साथ साझा करें। सरकारी स्कीम के तहत ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लाइन को अलग अलग करें। ट्रांसफार्मर आबादी और सड़क से अलग हों उनको सही स्थान पर लगाए, इसके लिए शासन और नगर निगम के साथ जगह चिह्नित करें। ओवरलोडिंग की समस्याओं का समाधान करें। किसानों के खेतों में बिजली मीटर लगाने में जो समस्याएं आ रही हैं उसके लिए उनके साथ जन चौपाल करें और उन्हें अवगत कराएं।

सिंह ने कहा कि ध्यान रखें कि किसानों के साथ कोई गलत व्यवहार न हो। अन्नदाता हमारे लिए पूजनीय हैं। उसकी सेवा हमारा दायित्व है। उसको इसके लाभ के बारे में विस्तार से समझाएं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक काम करें, इस योजनाएं से सभी को जोड़ें और सभी जगह इसका अभियान चलाएं। इसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र से करें। ग्रीन ऊर्जा के उपयोग की व्यवस्था देखें। वोल्टेज को बढ़ाया जाए। बिजली विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त करें। यदि किसी उपभोक्ता का बिजली बिल गलत आता है तो उसकी समस्या का जल्द ही निवारण करें। जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य बैठाकर कार्य करें और उनके द्वारा भेजे गए किसी भी पत्र का समय पर जवाब दें। इसके साथ ही अनेकों ऐसे मुद्दों पर स्थानीय सांसद सिंह ने बिजली विभाग के लोगों को निर्देशित किया। आज इस बैठक में कमेटी के संयोजक एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कमेटी के सदस्यों के रूप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular