Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनशहनाज गिल ने 'नशा' गीत पर दिखाईं 'नशीली' अदाएं, फिदा हुए फैंस

शहनाज गिल ने ‘नशा’ गीत पर दिखाईं ‘नशीली’ अदाएं, फिदा हुए फैंस

पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अदाकारा शहनाज गिल इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक गाने पर किया गया उनका डांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गीत में शहनाज गिल की अदाएं देखकर उनके फैंस ठंडी आहें भर रहे हैं।

हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम उमंग 2022 का हिस्सा बनी शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें नशा गीत पर नशीली अदाएं बिखेरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ इमोजी बनाए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है। शहनाज गिल के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दिलों की रानी। वहीं दूसरे फैंस ने तो वीडियो पर कमेंट्स की मानों बरसात ही कर दी। उसने एक के बाद एक अनगिनत कमेंट्स करके शहनाज गिल की तारीफों के पुल ही बांध दिए।

हाल ही में आयोजित मुंबई पुलिस के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2022 में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्य़न से लेकर सारा अली खान और अन्य कई बॉलीवुड की जाने माने सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular