Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजनशहजादा के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कम कलेक्शन करने के पीछे...

शहजादा के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कम कलेक्शन करने के पीछे की असल वजह

शाहरुख़ खान के ”पठान” के बाद एक और बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी। यह फिल्म है कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर शहजादा। फिल्म के रिलीज़ होते ही आज कल उसके कलेक्शन की बातें शुरू हो जाती हैं और कार्तिक की इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन से मेकर्स खुश नहीं होंगे। शहजादा अपने रिलीज़ के पहले दिन महज 7 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

शहजादा को शाहरुख खान की पठान और मार्वल की नई रिलीज ‘एंट मैन-3’ से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर मिल रही है। कार्तिक आर्यन हाल फिलहाल में ऐसी एक्टर बन कर उभरे है जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती है। और इसीलिए कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदे थी। शहज़ादा का पहले दिन का कलेक्शन कार्तिक आर्यन की बेस्ट ओपनर भूल भुलैया-2 से बहुत पीछे रहा है। भूलभुलैया ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म के पहले दिन की कमाई कम होने के पीछे की वजह है एक ऑफर। जो फिल्म के मेकर्स ने रिलीज़ के दिन रखा था। यह ऑफर था ‘बाय वन गेट वन टिकट फ्री’। यानी एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट मुफ्त। इसी वजह से फिल्म पहले दिन 7 करोड़ रुपये कमा पाई है।

कार्तिक और कृति की यह फिल्म एक तेलुगु फिल्म ‘अला बैकुंठपुरामुलू’ का रीमेक है। फिल्म एक मिडिल क्लास लड़के बंटू की कहानी है। बंटू को नौकरी पाने की जद्दोजहद के बीच पता चलता है कि वो एक करोड़पति का बेटा है और यहीं से कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा मनीषा कोइराला, राजपाल यादव, और परेश रावल भी मौजूद हैं। इस फिल्म को डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular