Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनशर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर किया पलटवार

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर किया पलटवार

मीटू के आरोपों में घिरे बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद दिन पर दिन गहराता जा रहा है। दरअसल शर्लिन चोपड़ा -साजिद खान के बिग बॉस में जाने से काफी नाराज हैं और उनका कहना है साजिद खान को इस शो का हिस्सा नहीं होना चाहिए।

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर मीटू के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं साजिद खान अपनी स्टेटमेंट दर्ज करवाने के लिए पुलिस के पास भी पहुंची थीं। हालांकि शर्लिन चोपड़ा अपनी स्टेटमेंट दर्ज नहीं करवा पाईं। इस बीच ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने हाल ही में अपने एक बयान में शर्लिन चोपड़ा को खूब खरी-खरी सुनाईं थी। रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद खान पर केस दर्ज करवाने को लेकर शर्लिन चोपड़ा का कोई साथ नहीं दे रहा है, जिसपर राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था-कोई केस नहीं लेगा क्योंकि साजिद कसूरवार नहीं हैं। तुम 4 किलो का मेकअप लगाकर, साड़ी पहन कर, मीडिया के सामने दूसरों पर आरोप लगा रही हो..शर्म नहीं आती है तुम्हें? चुल्लू भर पानी में डूब क्यों नहीं जातीं तुम?’

अब शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को लेकर दिए गए अपने बयान में कहा कि- राखी सावंत क्या करती है। वो लग्जरी होटल में जाकर प्राइवेट इंवेट करती हैं और करवाती भी हैं। इसके अलावा वो सब्सक्रिप्शन बॉयफ्रेंड और हसबैंड बनाती हैं। इसके साथ ही वो एक साल में इन भाड़े के पति और बॉयफ्रेंड को चूस-चूसकर कंगाल कर देती हैं कि वो उसे छोड़कर भाग जाते हैं।यही है उसकी असलियत।’

शर्लिन का यह बयान वायरल हो रहा है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राखी सावंत-शर्लिन चोपड़ा के इस बयान का क्या जवाब देती हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular