Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशराब पीने से दो युवकों की हुई संदिग्ध हालात में मौत

शराब पीने से दो युवकों की हुई संदिग्ध हालात में मौत

उन्नाव (हि.स.)। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा गांव के मजरा बिचपरि में दो युवकों की शराब पीने से हालत बिगड़ गई। घर पहुंचने पर उन्हें उल्टियां शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल गए। जहां दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद सीओ एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में शराब पीने से मौत होने की चर्चा बनी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतगढ़ के बीचपरी गांव के रहने वाला हुलासी (50) पुत्र छोटा में बीते पांच दिसंबर को थाना क्षेत्र के ही मिर्जापुर में पृथ्वीपाल (55) पुत्र पतिपाल ओर जयकरन के साथ मिलकर शराब पी थी। अत्यधिक शराब पीने के बाद दोनों चलने के लायक नहीं थे। जिसके बाद पृथ्वी पाल ने हुलासी के भतीजे ईश्वरदीन को फोन कर जानकारी दी। सूचना के बाद ईश्वर दिन गांव पहुंचा और चाचा को घर ले आया। जहां रात में उनकी हालत बिगड़ी और उल्टियां शुरू हो गई। उपचार के लिए पारिवारिकजन उसे पास के निजी अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर थोड़ी देर बाद पृथ्वी पाल की हालत बिगड़ी परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया अधेड़ युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक हुलासी के भाई शिव बालक ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं थी खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

मौत होने के बाद पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर पृथ्वी पाल के दो बेटे इंद्रसेन, नरेंद्र एक बेटी अंजलि है पत्नी का 8 साल पहले देहांत हो गया था। मौत के बाद बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

गांव में दोनों की शराब पीने की मौत की सूचना मिलते ही हसनगंज एसडीएम नवीन चंद्र, क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना शिवराम अवधेश यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत की है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई पूरी करने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

अरुण कुमार दीक्षित/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular