हरदोई (हि.स.)। अवैध शराब की तस्करी व ढाबों पर प्रतिबंध के बावजूद शराब पिलाने की जांच आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर शुरू की। लखनऊ रोड के कई स्थानों पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जांच की और ढाबा संचालकों को दिशा निर्देश दिया।
प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत लखनऊ हरदोई रोड पर स्थित ढाबों मिंकी ढाबा, शिवम ढाबा, डब्बू दा ढाबा, कृष्णा ढाबा आदि की चेकिंग की गई। ढाबा संचालकों को ढाबे पर ग्राहकों को शराब न पिलाने को लेकर सख्त रूप से चेतावनी दी गई।
इसके अतिरिक्त लखनऊ-हरदोई रोड पर अवैध शराब परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों की चेकिंग की गई। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रामअवध सरोज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 संडीला गिरीश कुमार मय स्टाफ मौजूद रहे।
