बागपत (हि.स.)। जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में कासिफ ने अपने बड़े भाई की हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाने के बिलौचपुरा गांव से रात करीब 12 बजे एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम कासिफ बताया। उसने कहा कि मैंने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लें। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने कासिफ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में कासिफ ने बताया कि उसने अपने भाई के साथ शराब पीई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जिसमें उसने हथौड़े से बड़े भाई नहीम पर वार कर दिया। इससे नहीम की मौत हो गयी।
पुलिस ने मौके से हथौड़ा भी बरामद कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
सचिन त्यागी
