Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशराबी बेटे ने धारदार हथियार से वार कर मां की हत्या की,...

शराबी बेटे ने धारदार हथियार से वार कर मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर(हि.स.)। रोजा थाना क्षेत्र के गांव मुकरमपुर में एक शराबी युवक ने धारदार हथियार से वार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकरमपुर निवासी रामनरेश शराब पीने का आदी था। बीती रात करीब दो बजे रामनरेश का रुपये मांगने को लेकर अपनी मां रामवती(70) से विवाद हो गया। इस दौरान रामनरेश ने रामवती के सर पर धारदर हथियार से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि शराब की लत के कारण रामनरेश की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी है।घर पर रामवती व रामनरेश ही रहते थे। अक्सर रुपये मांगने की लेकर रामनरेश का अपनी मां से विवाद होता था।

अमित

RELATED ARTICLES

Most Popular