Saturday, March 28, 2026
Homeमनोरंजनशरमन जोशी ने थ्री इडियट्स सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

शरमन जोशी ने थ्री इडियट्स सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

कब आएगा ”थ्री इडियट्स” का सीक्वल? इस बारे में एक्टर शरमन जोशी से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की स्टार कास्ट आमिर खान, आर माधवन और शरमन एक वीडियो में एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई थी। फैंस इन तीनों को फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब शरमन ने सीक्वल को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया है।

मीडिया से बात करते हुए शरमन ने कहा, ”हमने कई बार अपने विचार शेयर किए लेकिन उसके बाद चर्चा ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राजकुमार हिरानी अच्छे सीक्वल बनाने की क्षमता रखते हैं लेकिन कहानी, गुणवत्ता और मानकों के मामले में वह किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करते हैं। इसलिए हम सभी को उम्मीद है कि वे इस फिल्म का सीक्वल जरूर बनाएंगे।”

आमिर, शरमन और आर माधवन का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बारे में शरमन ने कहा, “ऐसे कई प्रशंसक थे, जिन्होंने सोचा था कि हम तीनों सीक्वल के लिए एक साथ आए हैं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह एक विज्ञापन है तो वे निराश हो गए। इतना ही नहीं फैंस से भी हमें ऐसे रिएक्शन मिले। लंबे समय के बाद एक साथ रहना वाकई रोमांचक था।”

इस बीच शरमन इस समय अपनी वेब सीरीज ”कफस” को लेकर चर्चा में हैं। इसमें मोना सिंह का अहम रोल है। इस सीरीज़ का प्रीमियर 23 जून को सोनी लाइव पर रिलीज हुआ। इस सीरीज का निर्देशन साहिल संघा ने किया है।

लोकेश चंद्रा/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular