Sunday, March 22, 2026
Homeव्यापारशनिवार से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

शनिवार से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली (हि.स.)। यदि आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो उसे आज ही निपटा लें, क्योंकि बैंक 28 अगस्त से लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। दरअसल अगस्त महीने के आखिरी दिनों में छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 29 अगस्त को रविवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, 30 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व है, जिसकी वजह से श्रीनगर, चेन्नई, गंगटोक, अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ आदि शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, महीने के आखिरी दिन 31 अगस्त को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कृष्ण अष्टमी की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular