आईजी ने सम्भाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
जौनपुर (हि. स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नगर के टीडी कालेज के मैदान में बूथ अध्यक्षों की बैठक करेंगे। दोनों नेता बूथ जीतो-चुनाव जीतो का मंत्र देंगे। इसके अलावा दर्जनों नेताओं मंत्रियों का जमावड़ा होगा।
कार्यक्रम के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पार्टी के नेता जुट गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी रेंज के सभी जनपदों के पुलिस के अधिकारी, दारोगा और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। शुक्रवार को आइजी वाराणसी एस के भगत खुद कमान को सम्भाल लिया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल समेत आसपास के इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिया। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर उतरने के लिए हाकी ग्राउण्ड और व्यायामशाला में हेलीपैड बनाया जा रहा है।
