– शहीद अशफाक उल्लाह खां की जयंती पर प्राणि उद्यान में होगी संगोष्ठी
गोरखपुर(हि.स.)। शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान में शनिवार की दोपहर एक बजे से महान क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्लाह खां की 122 वीं जंयती मनाई जाएगी। अमर शहीद अशफाक उल्लाह खां के व्यक्तित्व एवं प्रेरणादायक संघर्ष पर संगोष्ठी होगी।
अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बृजेश राम त्रिपाठी, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. अनिता अग्रवाल समेत अन्य वक्ता शहीद अशफाक उल्लाह खां पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसी दिन हिमालयन ब्लैक बीयर बीरु एवं शालिनी को मुख्य बाड़ा में पयर्टकों के लिए दर्शनार्थ प्रवेश दिलाया जाएगा।
यह जानकारी प्राणी उद्यान के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहीद अशफाक उल्लाह खां का जन्म 22 अक्तूबर 1900 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। सिर्फ 27 साल की उम्र में उन्होंने देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा हंसते-हंसते चूम लिया था।
डॉ. योगेश ने बताया कि इस दौरान उन पर एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया जाएगा। पर्यावरण एवं वन्यजीव प्रेमियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर एक बजे आमंत्रित किया जा चुका है।
आमोद
