मथुरा(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को मथुरा आ रहे हैं। शनिवार रात्रि यहां गठबंधन प्रत्याशियों के साथ मंत्रणा करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणिकान्त जादौन के अनुसार पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव अलीगढ़ से निजी हेलीकॉप्टर द्वारा 5 फरवरी शनिवार को आयेंगे। सांय 4 बजे मांट विधान सभा में आदर्श इंटर काॅलेज जावरा रोड मांट पर गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात रात्रि विश्राम मथुरा में ही रहेगा। रात्रि को वे गठबंधन प्रत्याशियों के अलावा सपा नेताओं से विधान सभा चुनाव को लेकर मंत्रणा करेंगे।
महेश
