जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा कराए जा रहे अन्डर-16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट (गोंडा चैंलेंज कप-2023) में गुरुवार को खेले गए दो मैचों में मुरादाबाद ने लखीमपुर खीरी को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया, जबकि सुल्तानपुर की टीम ने अपने पड़ोसी रायबरेली को परास्त किया। आज का पहला मैच जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर मुरादाबाद और लखीमपुर खीरी के मध्य खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव रस्तोगी एवं सेंट जेवियर्स स्कूल के कोऑर्डिनेटर दिवाकर तिवारी ने मैच का शुभारम्भ किया। लखीमपुर खीरी के कप्तान आशुतोष गौरव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शानदार फॉर्म में चल रहे मुरादाबाद के कप्तान मो. उस्मान के 89, अमन 34, अंश 29, जव्बाद 21, वंश 20 और गोविंद के 14 रनो की सहायता से पूरी टीम ने 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। लखीमपुर खीरी की तरफ से अंकित और पुरू ने 2-2 तथा श्वेतर्क, रुद्र और जगत ने 1-1 विकेट हासिल किया। 230 रनो के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर खीरी की तरफ से फ्रेंक ने 20 और अंश ने 19 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में अंकित 27 और सुजल 12 रन बनाकर मुकाबला करने की कोशिश। लेकिन उनकी टीम 121 रन पर ऑल आउट होकर 108 रन से यह मुकाबला हार गई। मुरादाबाद की तरफ से मो. वसीम और गोविंद ने 3-3 पीयूष ने 2 तथा देवांश और उस्मान ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। शानदार 89 रन बनाने के पश्चात् एक विकेट भी हासिल करने वाले मुरादाबाद के कप्तान मो. उस्मान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुरस्कार वितरण डॉ. पुण्योदय मिश्र द्वारा किया गया। इस मौके पर अयोध्या जोन के प्रभारी व डीसीए अयोध्या के सचिव उमैर अहमद, गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राशिद हुसैन खान ‘चांद’, मुरादाबाद के कोच बदरूद्दीन, लखीमपुर खीरी के सचिव अभिषेक शुक्ल, जीसीए के संरक्षक विजय कृष्ण पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह, फिरोज अहमद, केके मिश्र, अंसारी अख्तर, अफताब आलम, सुनील बहादुर, प्रत्यूष राज, करीम खान, अरशद, अदनान ज़मीर, डॉ. जावेद, विकी तिवारी, बाबू पसीना, शाहनवाज, आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कमाल अब्बास ने लाइव कमेंट्री और अमन खान ने मैच के लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी निभाई।

आज का दूसरा मैच श्री रघुकुल विद्यापीठ क्रिकेट ग्राउंड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन रायबरेली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर के बीच खेला गया, जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके और टॉस करा कर किया। रायबरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज का मैच 32 ओवर का खेला गया, जिसमें रायबरेली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 109 रन पर आउट हो गई। रायबरेली के तरफ से कार्तिकेय कौशल 21, क्षितिज 29, उत्कर्ष पाल 26 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज सुल्तानपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका और 109 रन पर टीम ऑल आउट हो गई। सुल्तानपुर के लिए कप्तान प्रणीत तिवारी ने 7 ओवर में 3 रन देकर 4 विकेट लिए। कपिल पाल ने 6 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट, आर्यन तिवारी और प्रांजल यादव को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। जीत के लिए 110 रन का पीछा करते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर की शुरुआत बहुत ही खराब रही और उनके ओपनर आफताब खान 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मोहम्मद अनस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन के स्कोर पर ही सुल्तानपुर के तीन विकेट चटका दिए। उसके बाद नियमित अंतराल पर श्लोक तिवारी ने दो विकेट, विकास सरोज और मोहम्मद सैफ ने एक-एक विकेट लेकर सुल्तानपुर टीम के जीत में रोड़ा अटका दिया। परन्तु अर्सलान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रनों का योगदान दिया और बेहद रोमांचक मैच में टीम को दो विकेट से विजय दिलाई। आज के मैच में शाहनवाज हुसैन, कोच सूर्या, विकास तिवारी, मोनू लारा, मुकुल सक्सेना, आमिर, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे। प्रणीत तिवारी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

स्टेट टीम में खेल चुके खिलाड़ियों में होगी भिड़न्त
जीसीए के जनसम्पर्क अधिकारी जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर पूल ‘बी’ की विजेता जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद व पूल ‘ए’ की विजेता क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीमें ट्राफी के लिए भिड़ेंगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर युधवीर सिंह समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फाइनल मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमों की गणना वर्तमान में प्रदेश की टाप फाइव टीमों में की जाती है। दोनों टीमों के दो-दो खिलाड़ी अंडर 14 स्टेट टीम में खेल चुके हैं। इन खिलाड़ियों में मुरादाबाद टीम का कप्तान मो. उस्मान व अमन नवाब तथा लखनऊ टीम के कप्तान कार्तिकेय सिंह व आदित्य सिंह शामिल हैं। लखनऊ टीम का कप्तान कार्तिकेय सिंह वर्तमान में अंडर 16 स्टेट टीम का भी कप्तान है।
यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
