Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश शक के चलते अधेड़ ने बांका से काटकर पत्नी को मौत के...

 शक के चलते अधेड़ ने बांका से काटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

लखनऊ(हि.स.)। पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर में गुरुवार को आदर्श विहार काॅलोनी में एक शक की वजह से अपनी पत्नी की बांका से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाला अधेड़ पति रामअजोर ने अपनी पत्नी सोहावती (45) पर शक करने के कारण धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को कब्जे में ले लिया। आरोपित पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने मौके हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपित पत्नी पर शक करता था। इसी वजह से उसने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब उसके तीनों बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस आराेपित रामअजोर से पूछताछ कर रही है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular