Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश व्हीलचेयर पर बैठकर अब अपने प्राणों की भीख मांग रहे माफिया :...

 व्हीलचेयर पर बैठकर अब अपने प्राणों की भीख मांग रहे माफिया : ब्रजेश पाठक

ललितपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विकास कार्यों की समीक्षा की

ललितपुर( हि. स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को ललितपुर पहुंचे । जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए गए जनजाति युवा सम्मेलन एवं रोजगार संगोष्ठी को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बड़े से बड़े गुंडे-माफिया पर कार्रवाई कर रही है । समाजवादी पार्टी सरकार में गरीबों के प्लॉट पर कब्जे करने का काम होता था । मुख्तार ,अतीक जैसे माफिया एके 47 रायफल लेकर चलते थे , आज वह व्हील चेयर पर आ गए हैं और अपने प्राणों की भीख मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न, आवास , शौचालय , 5 लाख तक नि:शुल्क इलाज , किसानों को सम्मान निधि, महिलाओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया है । उन्होंने कहा कि योगी सरकार बड़े से बड़े गुंडे माफिया पर कार्रवाई कर रही है । समाजवादी पार्टी सरकार में गरीबों के प्लॉट कब्जाने का काम होता था । मुख्तार ,अतीक जैसे माफिया एके 47 रायफल लेकर चलते थे , आज वह व्हील चेयर पर आ गए हैं। गुंडे माफिया अपने प्राणों की भीख मांग रहे हैं । बुन्देलखण्ड में ट्रेन से पानी लाया जाता था ,आज हर घर जल योजना के माध्यम से घर-घर नल से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार अनुसूचित जाति के लिए अनेक योजनाएं चला रही है । पीसीएस का रिजल्ट आया है । पूरी ईमानदारी से नौकरी दी जा रही है । उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आप सब लोग भाजपा को वोट देकर जिताने का कार्य करें।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया जाएगा । आप लोग ललितपुर के विकास के लिए काम करें। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में जुट जाने के लिए कहा । इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने व उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकॉप्टर 12 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरा । जहाँ झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ , सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, एमएलसी बाबूलाल तिवारी , भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, सहित जिले के अधिकारियों ने स्वागत किया । उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सलामी ग्रहण की । इसके बाद डिप्टी सीएम कार से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा जिला प्रभारी अनिल यादव ने स्वागत किया ।

कुंदन / महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular