Saturday, February 14, 2026
Homeव्यापारव्यापार : सोने में ‎गिरावट, 70 हजार चांदी वायदा

व्यापार : सोने में ‎गिरावट, 70 हजार चांदी वायदा

नई दिल्ली । घरेलू बाजार में गुरुवार के कारोबारी ‎दिन सोने की वायदा कीमत में मामूली गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 19 रुपए गिरकर 48381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 230 रुपए ऊपर 69911 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम से 7819 रुपए नीचे है। बड़े प्रोत्साहन उपाय सोने का समर्थन करते हैं, जिसे अक्सर मुद्रास्फीति और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ बचाव में देखा जाता है। ‎विदेशी बाजार में हाजिर सोना 1,829.14 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा लेकिन इस सप्ताह इसमें 1.2 फीसदी की तेजी आई है। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी ऊपर 1830.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 26.32 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी, पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 2731.96 डॉलर और प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 1,136.94 डॉलर पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular