Monday, March 16, 2026
Homeव्यापारव्यापार : सोने , चांदी में उछाल

व्यापार : सोने , चांदी में उछाल

नई दिल्ली । घरेलू बाजार में सोने और चांदी में उछाल आया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 256 रुपये की बढ़त के साथ 46,698 रुपये प्रति 10 ग्राम ऊपर आकर बंद हुआ। सोने का पिछला बंद भाव 46,442 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी भी 662 रुपये बढ़कर 66,111 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। यह गत दिवस 65,449 रुपये पर बंद हुई थी। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ ही 1,808 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.33 डॉलर प्रति औंस पर बनी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular