Friday, February 13, 2026
Homeव्यापारव्यापार : सोना 47 हजार के पार, चांदी में भी तेजी

व्यापार : सोना 47 हजार के पार, चांदी में भी तेजी


नई दिल्ली । घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 146 रुपये बढ़कर 47,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 165 रुपये बढ़कर 69,285 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर 56200 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोने का दाम 1,777.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। इस हफ्ते इसमें 0.2 फीसदी की गिरावट आई है। अमेरिकी सोना 0.1 फीसदी ऊपर 1,778.70 डॉलर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 26.00 डॉलर प्रति औंस पर थी, पैलेडियम 0.1 फीसदी गिरकर 2,761.69 डॉलर प्रति औंस पर रहा और प्लैटिनम 1,082.58 डॉलर प्रति औंस पर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular