Sunday, February 15, 2026
Homeव्यापारव्यापार : सोना और चांदी में तेजी

व्यापार : सोना और चांदी में तेजी

नई दिल्ली । सोने और चांदी में सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोना 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 90 रुपए की तेजी के साथ 47624 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। इसके अलावा चांदी 195 रुपए की तेजी के साथ 67219 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रही है। वहीं सोना ‎करीब 8576 रुपए सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 7.01 डॉलर की तेजी के साथ 1,807.23 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है। वहीं चांदी 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 25.28 डॉलर के लेवल पर है। अगर आप पिछले साल अगस्त की तुलना में देखें तो एमसीएक्स पर साल 2020 में इस समय 10 ग्राम सोने का भाव करीबन 56,200 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं एमसीएक्स के अनुसार सोना 47624 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular