Thursday, March 26, 2026
Homeव्यापारव्यापार : शेयर बाजार में लॉकडाउन का डर? 1300 अंक से ज्यादा...

व्यापार : शेयर बाजार में लॉकडाउन का डर? 1300 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन की आशंका से शेयर बाजार 1300 से अधिक अंक लुढ़क गया। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स सुबह 805.29 अंक लुढ़ककर यानी करीब 1.62 की गिरावट के साथ 48,786.03 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 268.05 अंक यानी 1.81 फीसदी गिरकर 14,566.80 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। अभी सेंसेक्स में 1,300 से अधिक अंकों की गिरावट आ चुकी है। सेंसेक्स में इंफोसिस को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में है। वहीं, सिर्फ इंफोसिस हरे निशान पर है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular