Saturday, April 11, 2026
Homeव्यापारव्यापार: शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

व्यापार: शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

मुम्बई शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुला। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 54.44 अंक करीब 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ ही 52,382.95 अंक तक पहुंच गया। वहीं इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.85 अंक तकरीबन 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ ही 15,765.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब दो फीसदी ऊपर आया जबकि बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी तथा टीसीएस के शेयर भी बढ़त पर थे। वहीं ओएनजीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नीचे आये हैं।
एनएसई पर टाटा कंज्यूमर, टेक महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे। इसके अलावा एसबीआई , हिंडाल्को, टाटा स्टील, जेएसडब्लयू स्टील और श्री सीमेंट के शेयर फिसले हैं। चौथी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के परिणाम अच्छे रहे है। इससे बैंक लाभ में आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular