Saturday, February 14, 2026
Homeव्यापारव्यापार : शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला

व्यापार : शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला

मुंबई । मुम्बई शेयर बाजार की सोमवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ ही विदेशी कोषों के बाहर जाने से भी बाजार नीचे आया। 30 शेयरों वाला प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 192 अंक से अधिक गिरा। बीच में सूचकांक में कुछ सुधार आया पर इसके बाद भी यह 54.98 अंक करीब 0.10 फीसदी गिरकर 52,920.82 पर कारोबार कर रहा था। वहीं इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 11.55 अंक तकरीबन 0.07 फीसदी नीचे आकर 15,844.50 पर बना हुआ था। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक फीसदी की गिरावट एक्सिस बैंक के शेयरों में हुई। इसके अलावा मारुति, एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर आईटीसी, टाइटन, इंफोसिस, सन फार्मा, एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयरों को लाभ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular