सेंसेक्स 53200 और निफ्टी 15900 के पार
मुंबई । पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी उच्चतम स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.55 अंक ऊपर 53,244.40 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.15 अंकों की बढ़त के साथ 15,958.35 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक के नुकसान में रहा। शुरुआती कारोबार में रियल्टी और मेटल में सबसे अधिक तेजी आई। दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टाटा स्टील, टीसीएस, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, मारुति, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, एनटीपीसी, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 254.80 अंक ऊपर 53,158.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70.25 अंक की बढ़त के साथ 15,924.20 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है।
व्यापार : रिकॉर्ड स्तर पर खुंले बाजार
RELATED ARTICLES
