Friday, February 13, 2026
Homeव्यापारव्यापार : मामूली बढ़त के साथ खुले बाजार

व्यापार : मामूली बढ़त के साथ खुले बाजार

  • सेंसेक्स 52,271 और निफ्टी 15,670 के स्तर पर
    मुंबई (ईएमएस)। विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही नकारात्मक रुख अपनाते हुए 46.89 अंक की गिरावट के साथ 52,271.71 पर आ गया। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 9.90 अंक की गिरावट के साथ 15,670.10 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट टीसीएस में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन हरे निशान में थे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे, जबकि सियोल और टोक्यो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।
RELATED ARTICLES

Most Popular