Friday, February 20, 2026
Homeव्यापारव्यापार : मजबूती के साथ खुले बाजार

व्यापार : मजबूती के साथ खुले बाजार

सेंसेक्स 52,600 और निफ्टी 15750 के पार
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 228 अंक बढ़कर 52,600.69 पर कारोबार था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.50 अंक बढ़कर 15,762.10 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एनटीपीसी में आई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एचयूएल में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। ‎पिछले सत्र में सेंसेक्स 13.50 अंक की गिरावट के साथ 52,372.69 पर और निफ्टी 2.80 अंक बढ़कर 15,692.60 पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular