Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरव्यापार मंडल नें नगर में संपूर्ण लॉकडाउन करने की उठाई मांग

व्यापार मंडल नें नगर में संपूर्ण लॉकडाउन करने की उठाई मांग

संवाददाता

उतरौला, बलरामपुर। तहसील क्षेत्र के व्यापारियों में लगातार मिल रहे कोरोना के लक्षणों से चिंतित संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सप्ताह भर के लिए संपूर्ण लॉकडाउन करने की मांग की है। अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी एके गौड़ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र में लगातार पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। इससे आम लोगों में कम्युनिटी स्प्रेड की आशंका बढती जा रही है। लॉकडाउन कराकर पूरे नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक सफाई व सेनेटाइज कराया जाए। महामंत्री रोहित कुमार, संजय गुप्ता समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular