Thursday, February 12, 2026
Homeव्यापारव्यापार : पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी

व्यापार : पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी

नई दिल्ली (हि.स.)। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दो दिनों की राहत के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी। इस महीने के 15 दिनों में ही आठ बार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है। इसमें पेट्रोल की कीमत हर बार बढ़ाई गई, जबकि डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। आज पेट्रोल की कीमत में अलग अलग राज्यों में लागू वैट की दर के हिसाब से प्रति लीटर 32 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल की कीमत में भी प्रति लीटर 11 से 17 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular