नई दिल्ली (हि.स.)। मई के महीने में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने 13वीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद देशभर के अलग-अलग राज्यों में वैट की दर के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 17 से 27 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो गई है।
आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 23 पैसे बढ़कर 93.44 रुपये हो गई है, वहीं डीजल की कीमत 25 पैसे प्रति लीटर तेज होकर 84.32 पैसे हो गई है। मई के महीने में दिल्ली में अभी तक पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 3.04 रुपये की और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 3.59 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस साल दिल्ली में अभी तक पेट्रोल की कीमत में 9.47 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज की गई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 99.71 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि यहां डीजल 91.57 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। आज की बढ़ोतरी के बाद चेन्नई में पेट्रोल 95 रुपये और डीजल 89 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है। चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 95.06 रुपये और डीजल 89.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 93.49 रुपये और डीजल 87.16 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 96.55 रुपये और डीजल 89.39 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 101.52 रुपये और डीजल की कीमत 92.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
व्यापार : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, मुंबई में पेट्रोल 100 रुपये के करीब
RELATED ARTICLES
