Wednesday, April 1, 2026
Homeव्यापारव्यापार : छह प्रमुख कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 92,147 करोड़ घटा

व्यापार : छह प्रमुख कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 92,147 करोड़ घटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बरकरार रही
मुंबई । सेंसेक्स की प्रमुख 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 92,147.28 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के अलावा बीते सप्ताह इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 43,574.83 करोड़ रुपए घटकर 11,86,563.20 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 35,500.88 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 13,14,293.35 करोड़ रुपए रह गया। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 9,139.9 करोड़ रुपए घटकर 5,75,555.28 करोड़ रुपए और इन्फोसिस की 1,981.5 करोड़ रुपए के नुकसान से 6,65,930.24 करोड़ रुपए रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 1,102.33 करोड़ रुपए घटकर 4,42,302.42 करोड़ रुपए तथा एसबीआई का 847.84 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 3,78,046.54 करोड़ रुपए पर आ गया। इसके ‎विपरीत बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,689.01 करोड़ रुपए बढ़कर 8,30,002.67 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 8,332.62 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 3,70,380.58 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 3,909.44 करोड़ रुपए बढ़कर 4,50,850.54 करोड़ रुपए पर और कोटक महिंद्रा बैंक की 763.21 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 3,41,000.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular