Thursday, March 5, 2026
Homeव्यापारव्यापार : कमजोरी के साथ खुले बाजार

व्यापार : कमजोरी के साथ खुले बाजार

सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,800 से नीचे
मुंबई (ईएमएस)। वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में भारी बिकवाली को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 515.54 अंक की गिरावट के साथ 52,624.52 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 146.75 अंक गिरकर 15,776.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी बैंक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी लाल निशान में थे।दूसरी ओर एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुनाफे के साथ कारोबार हो रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 18.79 अंक की गिरावट के साथ 53,140.06 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 0.80 अंक फिसलकर 15,923.40 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular