Wednesday, February 18, 2026
Homeव्यापारव्यापार : आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 52 फीसदी बढ़ा

व्यापार : आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 52 फीसदी बढ़ा

मुंबई (ईएमएस)। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का मुनाफा 52 प्रतिशत बढ़कर 4,747.42 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र के इस दूसरे सबसे बड़े बैंक ने एकल आधार पर पहली तिमाही में 4,616.02 करोड़ रुपए का लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही से 77 अधिक है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि ‎तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 24,379 करोड़ रुपए रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26,067 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही के दौरान बैंक का कुल प्रावधान 2,852 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 7,594 करोड़ रुपए रहा था। उन्होंने इस दौरान केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के उद्योग की क्षमता बढ़ाने में मदद करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular