Friday, March 20, 2026
Homeव्यापारव्यापार : अब मुंबई में पेट्रोल हुआ 100 के पार

व्यापार : अब मुंबई में पेट्रोल हुआ 100 के पार

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के रेट में शनिवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र के परभरणी के बाद अब मुंबई में पेट्रोल का दाम 100 रुपये से ऊपर चला गया। वहीं, राजस्थान के  श्रीगंगानगर और जयपुर, मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, रीवा व अनूपपुर में पहले से ही पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है। आज सरकारी तेल कंपनियों  ने डीजल की कीमत में जहां 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, वहीं पेट्रोल के दाम हर लीटर पर 28 पैसे बढ़ा दिए। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 93.94 रुपये प्रति लीटर पर चला गया वहीं, डीजल भी 84.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चुनाव के बाद ठहर-ठहर कर 16 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 3.61 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं इस दौरान डीजल 4.11 रुपये महंगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular