Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारी नेता की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, एमएलसी...

व्यापारी नेता की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, एमएलसी पुत्र की गिरफ्तारी की मांग

गाजियाबाद(हि.स.)। व्यापारी नेता राजू छाबड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को शहर के अनेक व्यापारी सड़क पर उतर आए तथा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी नेता के पुत्र व एमएलसी श्री चंद शर्मा के पुत्र के बीच हुए विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह से व्यापारी राजू छाबड़ा की गिरफ्तारी हुई है । उसी तरह भाजपा नेता के पुत्र की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

महानगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने एसएसपी को भी ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि तुराबनगर में 5 दिसम्बर को भाजपा एमएलसी श्री चंद शर्मा के रिश्तेदारों ने व्यापारी नेता सुभाष छाबड़ा के परिवार के साथ मारपीट की थी और बदसलूकी की थी। इस मामले में दोनों तरफ से ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सुभाष छाबड़ा के पुत्र राजू छाबड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

व्यापारियों का कहना है कि यह एक व्यापारी परिवार के साथ सरासर अन्याय है। जब दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज हुई है तो दोनों पक्षों के खिलाफ की कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापारी व्यापारियों ने श्री चंद शर्मा के पुत्र व अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है ।एसएसपी ने व्यापारियों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular