Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारी को बंधक बनाकर लूट करने वाला एक और बदमाश मुठभेड़ में...

व्यापारी को बंधक बनाकर लूट करने वाला एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच ने थाना क्ष्रेत्र कविनगर में इन्द्रापुरम के व्यापारी से लूट करने वाले एक और बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 19 लाख 50 हजार रुपये, तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र थाना कविनगर में इन्द्रापुरम के व्यापारी निशान्त के साथ लूट करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त मेरठ के ग्राम भगवानपुर निवासी चन्द्रवीर उर्फ कलुआ जाट को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

बदमाश गोविंदपुरम पर जब मोटर साइकिल से आ रहा था, रोकने का प्रयास किया गया तो उसने स्वाट टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इस दौरान पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी ने बताया कि पांच नवम्बर को इंदिरापुरम के व्यापारी निशांत को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी लूटी थी। इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में थी।

फरमान/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular