Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारियों को एकजुट करने में जुटी सपा, 15 को होगा कानपुर में...

व्यापारियों को एकजुट करने में जुटी सपा, 15 को होगा कानपुर में सम्मेलन

                          

– कानपुर समेत आसपास के जनपदों के व्यापारी होंगे शामिल

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा हर वर्ग में अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में व्यापारियों को भी अपने पक्ष में एकजुट करने के लिए व्यापार सभा का मंडल सम्मेलन कानपुर में 15 सितम्बर को होने जा रहा है। इस सम्मेलन में कानपुर के आसपास के जिलों के व्यापारी शामिल होंगे।

समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन सभी राजनेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ है। चाहे यात्रा पर निकले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल हों या इंद्रजीत सरोज। पार्टी ऐसे सभी नेताओं को जमीन मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है। ऐसे में व्याारियों को पार्टी के पक्ष में करने के लिए व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक संजय गर्ग की अगुवाई में कानपुर के मर्चेंट चैंबर हाल में 15 सितम्बर को व्यापार सभा का सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें कानपुर, कन्नौज, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां पर सपा व्यापार सभा से जुड़े राजनेता सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को बताकर जन समर्थन जुटाने की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।

व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता से वोट मांगे जाएंगे। जनपद की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा के झूठ और जुमलेबाजी की पोल खोल अभियान चलाकर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाया जाएगा। व्यापारी वर्ग भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बहुत परेशान है और व्यापारियों को सपा के पक्ष में एकजुट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular