Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारियों के हित में 23 सितम्बर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी आप:...

व्यापारियों के हित में 23 सितम्बर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी आप: डा. छवि यादव

– भाजपा सरकार पूंजीपति बनाम आम जनता के रूप में चला रही दो नीतियां

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा की सरकार जिस प्रकार लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है उसका असर समाज के सभी व्यवसाय, सभी वर्गों पर पड़ रहा है। भाजपा की नीतियों से व्यापारी अत्यंत दुखी हैं। व्यापारियों के हितों को देखते हुए 23 सितम्बर को 1090 चौराहे पर आम आदमी पार्टी (आप) व्यापार प्रकोष्ठ प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी बुधवार को आप पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा.छवि यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि आज भारत में भाजपा द्वारा दो प्रकार की नीतियां चलाई जा रही हैं। एक पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए और दूसरी ओर आम जनता को होने वाले नुकसान की परवाह न करने वाली है। डा. छवि ने कहा कि आज भाजपा ने अपने पूंजीपति मित्रों के लिए देश के सभी बैंकों के दरवाजे खोल दिए हैं, वह जितना चाहे वहां से कर्जा ले सकते हैं और अगर कर्जा नहीं भी चुका पाते हैं, तो भी राइट ऑफ के माध्यम से उनका कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

डॉक्टर छवि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पूंजीपति मित्रों का लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया है। देश का किसान, बेरोजगार, शिक्षित युवा, यह सब अपनी छोटी सी आमदनी में टैक्स देते हैं कि देश आगे बढ़ेगा लेकिन उसी टैक्स को प्रधानमंत्री उठाकर अपने पूंजीपति मित्रों को बांट देते हैं ताकि उनका व्यवसाय आगे बढ़े। पिछले 8 साल में 133 लाख करोड़ का कर्जा देश के ऊपर चढ़ गया है। सरकार में छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इस तरह से भाजपा सरकार देश को आर्थिक रूप से खोखला कर रही है।

उन्होंने कहा कि उप्र के लखनऊ के व्यापारी राजधानी छोड़कर जाना चाहते हैं क्योंकि न उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर मिल पा रहा और न सुरक्षा मिल पा रही, ना ही सब्सिडी मिल पा रही है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तर प्रदेश सरकार उनके व्यापार को बंद कर देती है। इन मुद्दों को लेकर ही पार्टी 23 सितंबर को हर जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular