Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारिक संगठनों संग किराना एसोसिएशन ने मंडी शुल्क के विरोध में यात्रा...

व्यापारिक संगठनों संग किराना एसोसिएशन ने मंडी शुल्क के विरोध में यात्रा निकाल पुतला फूंका

कानपुर (हि.स.)। किराना मर्चेंट एसोसिएशन नयागंज कानपुर के पदाधिकारियों ने बुधवार को समस्त व्यापारिक संगठनों के साथ संयुक्त रूप से एकत्रित होकर धरना देकर नयागंज से भारत माता घंटा घर तक मंडी शुल्क के विरोध में मंडी शुल्क की शव यात्रा निकालकर घंटाघर भारत माता पर पुतला दहन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुनः मण्डी शुल्क लगाने का विरोध किया।

मंडी शुल्क को पूर्ण रूपेण समाप्त करवाने के लिए किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार बाजपेई ने कहा हम सभी व्यापारी जब तक उत्तर प्रदेश से पूर्णरूपेण मंडी शुल्क नहीं समाप्त हो जाता है। तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

विरोध यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (संदीप बंसल) गुटके अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, अतुल द्विवेदी महामंत्री आशु शर्मा असद इमरान अनिल शर्मा तथा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा) के रामेश्वर गुप्ता लाला संरक्षक अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया नीरज दीक्षित, शेष नारायण त्रिवेदी, कृपाशंकर त्रिवेदी, महेश गुप्ता, महिला व्यापार मंडल से डॉ. अनुपमा जैन कुसुम तिवारी, रिद्धि कौर, सीता तिवारी, रेखा वर्मा, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के प्रमोद जायसवाल, शैल शुक्ला, अमोद त्रिपाठी के साथ तमाम संघर्षशील व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

किराना मर्चेंट एसोसिएशन से सुरेंद्र भसीन महामंत्री, अलंकार वरिष्ठ उपाध्याक्ष, रवि बेरीवाल उपाध्यक्ष , राजू मखाना प्रचार मंत्री विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष, मनोज, निशांत अग्रवाल आदि एक स्वर में कहा जब तक मंडी शुल्क समाप्त नहीं हो जाता तब तक हम लोग एकजुट होकर आंदोलन जारी रखेंगे।

हिमांशु

RELATED ARTICLES

Most Popular