Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवोट भाजपा को देना नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा : उमा...

वोट भाजपा को देना नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा : उमा भारती

– परिवार व जातिवाद से बढ़कर है राष्ट्रवाद, बुन्देलखण्ड की सभी सीटों पर जीत रही भाजपा

झांसी (हि.स.)। भाजपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है। देश में मोदी व प्रदेश में योगी बहुत जरूरी है। सपा-बसपा और कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति कर रही है। इसलिए परिवार व जातिवाद से बढ़कर है राष्ट्रवाद। अखिलेश यादव को गब्बर सिंह बताते हुए समाजवादी पार्टी पर चुनाव प्रचार करने आई पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने निशाना साधा। वह बबीना से उम्मीदवार राजीव सिंह पारीछा व मोठ में गरौठा विधानसभा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत के समर्थन में जन सभा में बोल रही थीं।

जनसभा में उमा भारती ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद एक बार मौका मिला, जब मोदी प्रधानमंत्री बने और एक हजार साल की गुलामी को खत्म कर दिया। साथ ही देश- प्रदेश और बुंदेलखंड में विकास की बहार आई। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने ही बुंदेलखंड में की पेयजल समस्या को समाप्त करने के लिए केन-वेतवा लिंक परियोजना शुरू की। केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर घर जल -हर घर नल की व्यवस्था कराई। डिफेंस कोरिडोर, सैनिक स्कूल, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओें से बुन्देखंडवासी लाभान्वित हो रहे है।

कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है, तो वहीं भाजपा राष्ट्रवाद को लेकर चल रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया के सपने में भगवान दिखने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार उन्हें सपना आया और सपने में फिल्म शोले वाला डायलॉग दिखा। जिसमें एक मां बोलती है सो जा बेटा नहीं तो गब्बर आ जायेगा।

कहा इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की जनता सक्रिय हो जाए और जल्दी जल्दी उठ कर भाजपा को वोट करे अन्यथा समाजवादी पार्टी की सरकार आ जाएगी और वही गुंडागर्दी, लूट अपहरण, महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसलिए भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाए।

कहा कि वे बुंदेलखंड की बेटी है, बुंदेलखंड मेरी जन्मभूमि है और बुंदेलखंड की जनता भाजपा को सभी 19 सीटें जिताएगी। यही मेरा सम्मान होगा। दुश्मन देश की सीमा के बाहर ही नहीं देश की सीमा में भी है, इसलिए बहकावे में न आए भाजपा प्रदेश में दोबारा सरकार बनायेगी।

सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप वर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां प्रदेश में गुंडाराज था तो वहीं पिछले 5 सालों में भाजपा की सरकार में सीएम योगी ने पूरे प्रदेश से अपराध को खत्म कर अपराधियों को जेल में भेज दिया है, तो कुछ को पुलिस ने मार गिराया है। सांसद अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक केपी राजपूत, बबीना विधान सभा प्रत्याशी राजीव सिंह, भाजपा नेता म.प्र प्रीतम सिंह लोधी ने संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में ही सर्वसमाज का विकास संभव है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular